{"_id":"5dadb3948ebc3e01574237d3","slug":"crime-fatehpur-news-knp521067570","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैनल ने किया पोस्टमार्टम, ऊंचाई से गिरने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैनल ने किया पोस्टमार्टम, ऊंचाई से गिरने से हुई मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा में ट्रांसपोर्टर की मौत ऊंचाई से गिरने की वजह से हुई थी। सोमवार को दो डाक्टरों के पैनल के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई।
बेरागढ़ीवा निवासी ट्रक व्यवसायी संतोष कुमार (51) की रविवार सुबह सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई थी। घटना के समय बच्चे स्कूल पढ़ने गए थे और पत्नी पड़ोसन के घर थी। पत्नी के आने के बाद घटना की जानकारी हो पाई थी। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव के किसी शख्स ने संदिग्ध हालात में मौत होने की
शिकायत कर दी थी। ऐसे में पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। सोमवार को डा. केवी चौधरी और डा. राजेंद्र कुमार के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में मौत की पुष्टि ऊंचाई से गिरने की वजह से सिर में गंभीर चोट को माना गया। प्रभारी निरीक्षक निशिकांत राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।