फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

शादी के ढाई महीने बाद ही युवती की जलकर मौत

Fri, 27 Sep 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
crime
बहुआ (फतेहपुर)। शादी के ढाई माह बाद ही नवविवाहिता की बुधवार रात संदिग्ध हालात में आग से झुलसकर मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग के चलते हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के पथरी गांव निवासी दिवंगत रामशरन निषाद की बेटी इंद्रवती देवी उर्फ बबली की शादी आठ जुलाई 2019 को थाने के हिम्मतपुर गांव निवासी जगजीत निषाद के बेटे शिवकरन उर्फ बन्नू से हुई थी। पति मजदूरी करता है। पति ने बताया उसकी पत्नी की तबियत कुछ दिनों से खराब थी। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। उसने रात को आंगन का दरवाजा बंद कर आग लगा ली। उन लोगों ने दरवाजा तोड़कर आग बुझाया। उसे
विज्ञापन

जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर इंद्रवती की मां फूलकली, बहन संध्या, सत्यवती पहुंचीं। मां फूलकली का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष दहेज की मांग करता था। इसी बात पर अक्सर विवाद होता था। उसकी बेटी को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। उसकी बेटी को आग लगाकर मारा गया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ललौली एसओ केशव वर्मा ने बताया कि तहरीर के मुताबिक छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed