फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

रेलवे ट्रैक किनारे मिला कार चालक का शव

Mon, 23 Sep 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पचास नंबर गेट रेलवे ओवरब्रिज से पश्चिम में शनिवार की रात से लापता कार चालक का शव बरामद हुआ। उसकी बाइक व चप्पल रेलवे लाइन किनारे मिली हैं। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या के बाद शव ट्रैक पर रखने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शहर के नासिरपीर मोहल्ला निवासी शिवसागर का बेटा दीपक (20) कार चालक था। उसकी मां सावित्री ने बताया कि घर के पीछे बने मैैरिज हाल में दोस्तों के साथ शनिवार की रात को गया था, जहां से वह करीब रात के नौ बजे घर आया था और मोबाइल चार्जिंग में लगाने के बाद बाइक से निकल गया था। उसके बाद नहीं लौटा। देर रात होने पर दोस्तों को फोन लगाकर पूछताछ की तो दोस्तों ने घर जाने की बात कही। वह लोग सुबह छह बजे तक खोजबीन में जुटे रहे। तभी उन्हें ओवरब्रिज के नीचे बाइक खड़ी होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो ट्रैक किनारे पश्चिम की ओर खोजबीन करते हुए आगे बढ़े। स्कूल के पास ट्रैक किनारे पानी भरे गड्ढे में दीपक का आधा शव बरामद हुआ। यहां से आधा किलोमीटर दूर बाकी कटा शरीर बरामद हुआ, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मां ने बताया कि बेटे का एक बिरादरी की लड़की प्रेम प्रसंग था। छह माह पहले विवाद हुआ था। लड़की पक्ष ने विवाद के दौरान धमकी दी थी। पुलिस भी मौके पर आई थी। पुलिस ने मामला शांत कराया था। उसके बेटे की हत्या की गई है। उसके बाद शव को ट्रैक पर रखा गया है। वो चप्पल उतारकर गया था। उसके पैर में मिट्टी लगी होनी चाहिए थी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। लड़की पक्ष के लोग भी गायब हैं। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घर में दीपक मोबाइल चार्जिंग में लगाकर गया था। उसके बाद रात को मोबाइल में लड़की का फोन आता रहा। भाई अभिषेक ने मोबाइल को साइलेंट मोड में लगा दिया था। उसके बाद सुबह फोन आने पर बहन निशा ने उठाया था। निशा ने उस लड़की से अपने भाई के बारे में पूछताछ की लेकिन कोई सही जवाब नहीं मिला और लड़की ने फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार चालक दीपक अक्सर गेम खेला करता था। परिजनों ने बताया कि वह पबजी गेम मोबाइल पर खेलता था। यह गेम भी खतरनाक माना जाता है। गेम से प्रभावित होने के कारण सुसाइड किए जाने के भी कयास लगाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed