फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

संपत्ति के लालच में पिता को काट डाला था

Sun, 28 Jul 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime
प्रेमनगर (फतेहपुर)। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बंग्लापर इजराखुर्द गांव के धर्म सिंह हत्याकांड में उसके बेटे को पुलिस ने घटना के 12 दिन बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार सुबह सैदपुरा गांव से पुलिस ने जेल भेजा है। हत्यारोपी के पास से आला कत्ल कुल्हाड़ी बरामद की है।
विज्ञापन

गांव निवासी धर्मराज उर्फ धर्म सिंह (55) की 15 जुलाई की रात कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने धर्म सिंह के बेटे सुधीर सिंह को गिरफ्तार किया है। सुधीर, धर्म सिंह की पहली पत्नी का बेटा है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां को धर्म सिंह ने बीस साल पहले मारपीट कर भगा दिया था। पालन पोषण के उसका नाना नाना के घर रामसुहावन के यहां हुआ था। उसकी मां सैदपुरा गांव में दूसरी शादी कर ली थी।
विज्ञापन

उसकी मां के एक बेटा, बेटी है। वह अक्सर पिता के पास आता जाता था। पिता के हिस्से में ढाई बीघा जमीन थी। छह माह पहले चाची तुलसी देवी के पति की मौत हो गई थी। मां के जाने के बाद चाची ही पिता को खाना पीना कराती थी। इसी वजह से पिता चाची की बेटी के बेटे संपत्ति नाम करने की धमकी देता था। वह अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। परिवार समेत रहता था। अहमदाबाद से दो जुलाई को ससुराल गुल्ला का पुरवा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

हुसैनगंज ससुर की तबियत खराब होने पर आया था। पिता के पास गया था। एक दिन विवाद हुआ था। तभी संपत्ति के लालच में पिता की हत्या की योजना बनाई। पिता की हत्या करने 15 जुलाई की रात पहुंचा था। हत्या के बाद कुल्हाड़ी का डंडा दूसरी जगह फेंका था। कुल्हाड़ी का लोहे का हिस्सा झाड़ में छिपाकर भाग निकला था। थानेदार पंकज सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed