{"_id":"62040bcab86ce022d91cf282","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp679775464","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद पत्नी का हत्यारोपी नहीं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद पत्नी का हत्यारोपी नहीं गिरफ्तार
विज्ञापन
बहुआ। चाकू से गोदकर पत्नी का हत्या करने के आरोपी को पुलिस पांच दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपी की तलाश में एक टीम महाराष्ट्र के पुणे रवाना हुई है। आरोपी के करीबियों पर पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाना शुरू किया है।
ललौली थाने के सदर बाजार मोहल्ला निवासी राकेश वाल्मीकि की पुत्री पूजा (22) की शादी चार साल पहले रंजीत निवासी रारी कोतवाली बिंदकी के साथ हुई थी। वह पति से विवाद के चलते मायके में रह रही थी। पांच फरवरी की शाम पूजा घर में बैठी थी। तभी रंजीत पहुंचा था। बातचीत के दौरान पूजा पर चाकू से रंजीत ने ताबड़तोड़ हमला किया था। हमले से पूजा की मौत हो गई थी।
हत्याकांड के बाद रंजीत मौके से भाग निकला था। मृतका की मां शांति देवी ने बताया कि पुलिस दामाद को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। दामाद से उन लोगों को भी जान का खतरा बना है। पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि हत्यारोपी के गांव के लोग पुणे में रहते हैं। वहीं उसने शरण ली है। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि टीम आरोपी की तलाश में पुणे भेजी गई है। उसकी लोकेशन मिली है। जल्द ही पकड़ा जाएगा।