{"_id":"6133c21d8ebc3e7a1f5e17fd","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp650203298","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेवली क्रय केंद्र में भूमिहीनों ने बेचा गेहूं, चार पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेवली क्रय केंद्र में भूमिहीनों ने बेचा गेहूं, चार पर एफआईआर
विज्ञापन
फतेहपुर। मेवली गेहूं क्रय केंद्र में फर्जी तरीके से खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। करीब 400 क्विंटल गेहूं भूमिहीनों को किसान बनकर बेचना पाया गया है। मामले में आरोपियों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जिले में 1 अप्रैल से 22 जून तक गेहूं खरीद का कार्य किया गया। एजेंसी यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के 29 केंद्र संचालित थे। 20 जून को केंद्रों पर सर्वाधिक मात्रा में गेहूं बेचने वाले किसानों का भौतिक सत्यापन कराया गया। मामले में 9 जुलाई को क्रय केंद्रों की जांच रिपोर्ट में तेलियानी ब्लॉक के चार व्यक्तियों का गेहूं विक्रय फर्जी पाया गया। भूमि न होने के बावजूद अवैध तरीके से ऑनलाइन पंजीकरण कराकर गेहूं बेचा गया।
मामले में डीएम ने एडीएम को कार्रवाई के आदेश दिए। जिसके बाद पीसीएफ जिला प्रबंधक रोहित कुमार गुप्ता ने मलवां थाने में गेहूं बेचने वाले मोहम्मद राशिद, मोहम्मद नासिर, मोहम्मद दानिश इकबाल, शबनम पत्नी मोहम्मद शाहिद निवासी गौरा चुरियारा ब्लाक तेलियानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि इन लोगों ने करीब 400 क्विंटल गेहूं फर्जी ऑनलाइन पंजीकरण कराकर बेचकर सरकारी लाभ प्राप्त किया। थानाध्यक्ष अरविंद ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।