{"_id":"610c35ef8ebc3e7e394ef82f","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp644540015","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से हुई थी ई-रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से हुई थी ई-रिक्शा चालक की मौत
विज्ञापन
बिंदकी। ज्वाला देवी मंदिर के पास ई-रिक्शा में मिली चालक की लाश के मामले में परिजन व मोहल्ले के लोगों ने गुरुवार की शाम कोतवाली का घेराव किया। परिजनों ने बताया कि वह एक व्यक्ति के घर टीन शेड लेकर पहुंचे थे। टीन शेड उतारने के दौरान करंट लगने से उनकी मौत हो गई। आरोपी शव मंदिर के पास छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने तीन भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ठठराही मोहल्ला निवासी सुरेंद्र कोरी बुधवार की सुबह ई-रिक्शा लेकर निकला था। शाम को उसका शव ई-रिक्शा पर रखा मिला। रिक्शा, ज्वाला देवी मंदिर के पास खड़ा था। राहगीर की सूचना पर पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची। जहां सुरेंद्र को मृत बताया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि उसकी मौत करंट लगने से हुई है। गुरुवार की शाम सुरेंद्र के घरवाले व मोहल्ले के लोग कोतवाली पहुंचे और घेराव किया।
बताया गया कि बुधवार को सुरेंद्र बाजार से टीन लादकर पुरानी बिंदकी निवासी मांझिल पाल के घर पहुंचा था। टीन उतारने के बाद मांझिल पाल और उसके भाई ननका, सुरेश ने टीन को छत की ओर पकड़ाने के लिए सुरेंद्र से कहा। टीन पकड़ाते समय वह छत के पास से निकली 11 हजार वोल्ट बिजली की तार से छूट गई।
विज्ञापन
करंट लगने से सुरेंद्र की मौत हो गई। यह देख तीनों भाई, शव को रिक्शे में डालकर उसे मंदिर के पास छोड़कर भाग निकले थे। परिजनों व लोगों ने हंगामा काटा तो पुलिस ने उन्हें शांत कराया। पुलिस ने जब मांझिल पाल, सुरेश व ननका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया तो परिजन शांत हुए। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।