{"_id":"60be6b888ebc3e445421437b","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp632809916","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील के खाते से 95 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील के खाते से 95 हजार उड़ाए
विज्ञापन
फतेहपुर। वकील के खाते से शातिरों ने 95 हजार की रकम पार कर दी। मामले में एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के चौक कजियाना निवासी गौरव शरण गुप्ता एडवोकेट का खाता एचडीएफसी बैंक में है। उनके खाते में पत्नी सहखातेदार हैं।
वह नेट बैंकिंग से खाते का संचालन करते हैं। उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया। बैंक से जुड़ी कुछ जानकारी मांगी। तभी उनके खाते से 95 हजार की रकम कट गई। इसकी सूचना फौरन बैंक में दी। बैंक द्वारा खाते में लेन-देन पर रोक लगा दी गई।
इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि जांच में पता चला है कि आरोपी का खाता इंडियन बैंक में है। इसके बाद गौरव शरण ने मामले की शिकायत एसपी सतपाल अंतिल से की है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।