{"_id":"60a6adbe8ebc3e14c9153688","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp629508982","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के साथ बड़े भाई पर हमला, बचाने में मां की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के साथ बड़े भाई पर हमला, बचाने में मां की मौत
विज्ञापन
बहुआ। चुनावी खुन्नस में प्रधान के साथ मिलकर अपने ही बड़े भाई पर युवक ने हमला कर दिया। मारपीट होती देख बड़े बेटे को बचाने आई मां को धक्का देने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे कोहराम मच गया और आरोपी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। मृतका के बड़े बेटे ने ललौली थाने में तहरीर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है।
ललौली थानाक्षेत्र के शंकरपुरवा गांव निवासी राजकुमार निषाद उर्फ रामबली व श्रीराम निषाद भाई हैं। उनकी मां बिंदी देवी (60) हैं। पंचायत चुनाव में राजकुमार निषाद ने गांव के एक प्रधान प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया था। जबकि छोटे भाई श्रीराम ने नव निर्वाचित प्रधान जियालाल के पक्ष से प्रचार किया था। इस बात को लेकर दोनों भाइयों में तनातनी चल रही थी।
बड़े भाई राजकुमार ने थाने में तहरीर दी और पुलिस को बताया कि वह गुरुवार रात घर में था। तभी छोटा भाई श्रीराम निषाद, प्रधान जियालाल और उसका भाई छक्कू घर आए। चुनावी खुन्नस में गाली देने लगे। जैसे ही वह बाहर निकला तो छोटे भाई ने गले में गमछा फंसाकर उसे गिरा दिया और तीनों लोग मिलकर उसे पीटने लगे।
विज्ञापन
यह देख उसकी मां बिंदी देवी बाहर निकली और बीचबचाव करने लगीं। आरोप है कि प्रधान व उसके भाई ने मां को गर्दन से पकड़कर धकेला और शौचालय के पास ईंटों पर पटक दिया। इससे सिर पर चोट लगने से मां की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख तीनों लोग धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। राजकुमार ने छोटे भाई श्रीराम, प्रधान जियालाल, उसके भाई छक्कू के खिलाफ तहरीर दी है।
इंस्पेक्टर ललौली संदीप तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फिर बहुआ कस्बे में एक जगह से तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। तहरीर मिल गई है। पीएम रिपोर्ट आते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।