{"_id":"609d76bf8ebc3eb1f33b81c2","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6282746145","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम में महिला स्टाफ से छेड़छाड़, विरोध पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग होम में महिला स्टाफ से छेड़छाड़, विरोध पर फायरिंग
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के जीटी रोड स्थित एक नर्सिंग में बुधवार की रात कुछ लोग पहुंचे और महिला स्टाफ से छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर अराजकतत्व गाली-गलौज व धमकी देते हुए भाग निकले। मामले की जानकारी पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित आबू नगर के सुमन नर्सिंग होम का है। नर्सिंग होम संचालक कृष्णा नंद सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात एक युवक अपने तीन-चार साथियों के साथ नर्सिंग होम पहुंचा था। यहां मौजूद महिला स्टाफ से डाक्टर के बारे में पूछा।
स्टाफ ने डाक्टर के न होने की बात कही तो महिला स्टाफ के साथ बदसलूकी करने लगा। छेड़छाड़ करते हुए गालियां दीं और गेट पर जाकर तीन-चार हवाई फायर किए। इसके बाद धमकी देते हुए चला गया। मामले की शिकायत संचालक ने पुलिस से की है। वहीं, कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामले की नामजद तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज जांचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।