{"_id":"60845b0c8ebc3ea1772d7251","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp625222793","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण का ड्रामा करने वाला प्रत्याशी साथी सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण का ड्रामा करने वाला प्रत्याशी साथी सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
फतेहपुर। देवमई विकास खंड के भैसौली गांव से प्रधान प्रत्याशी व उसके साथी को पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। प्रत्याशी द्वारा 20 जनवरी की शाम खुद के अपहरण का ड्रामा रचा था और भाई द्वारा इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने प्रत्याशी व उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
बकेवर थानाक्षेत्र के भैसौली गांव निवासी सत्येंद्र यादव पुत्र रामबली गांव से प्रधान पद का उम्मीदवार हैं। उनके भाई ज्ञानेंद्र द्वारा 21 जनवरी को पुलिस को यह सूचना दी गई थी कि उनके भाई का किसी ने 20 जनवरी की शाम अपहरण कर लिया है। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि सत्येंद्र ने अपने साथी के साथ मिलकर अपहरण का नाटक किया था और इसके पीछे चुनाव जीतना मकसद था।
इंस्पेक्टर बकेवर जयचंद्र भारती द्वारा इस प्रकरण में भटपुरवा गांव निवासी संदीप कुमार पुत्र जयविशाल मिश्रा के घर में छापेमारी की तो यहां संदीप के साथ ही सत्येंद्र यादव भी मिल गया। तलाशी में संदीप और सत्येंद्र के पास से एक-एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
पूछताछ में सत्येंद्र ने बताया कि चुनाव में उसकी स्थिति कमजोर थी और इसलिए मतदाताओं की सहानुभूति पाने के लिए उसने यह अपहरण का ड्रामा किया था। पुलिस उसे नहीं पकड़ती तो वह कुछ दिन बाद कहीं पर बेहोशी की हालत में खुद को पड़ा दिखाकर घर लौट जाता। पुलिस ने दोनों के खिलाफ तमंचा रखने, अपराधिक षड़यंत्र रचने, झूठी सूचना देने का मुकदमा दर्ज किया है।