फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,fatehpur news

मोहम्मदपुर गौंती में बवाल में दूसरे पक्ष से एफआईआर

Fri, 23 Apr 2021 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
crime,fatehpur news
प्रेमनगर। मोहम्मदपुर गौती गांव में मंगलवार रात प्रधान पद के प्रत्याशी चाचा और भतीजे के बीच हुए बवाल के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दूसरे पक्ष की ओर से भी एफआईआर दर्ज की है। यह मुकदमा गांव निवासी तुफैल अहमद की तहरीर पर हुआ है। पुलिस ने प्रधान पद प्रत्याशी समेत 10 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती गांव निवासी सगीर सिद्दीकी निवर्तमान प्रधान हैं और उनका पुत्र सुहैल इस बार प्रधान पद का प्रत्याशी है। सगीर के सगे भाई कफील भी प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। आरोप है कि सगीर के काफिले पर मंगलवार रात करीब सवा 11 बजे कफील और उनके समर्थकों ने हमला बोल दिया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ था।
विज्ञापन

इसमें सगीर पक्ष के आठ लोग घायल हो गए थे। उनकी चार गाड़ियां भी तोड़ दी गईं थीं। सगीर पक्ष से गाड़ी मालिक इश्तियाक ने 13 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कफील अहमद, शकील अहमद, अकील अहमद, मोहम्मद वसीलउद्दीन उर्फ बबलू, अरशद, मोहम्मद इरफान, नईम, साकिब, हुसैन, जावेद, फहद उर्फ लड्डू, नौशाद अहमद, मसअहुल हसन आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में कफील पक्ष से घायल तुफैल अहमद ने गुरुवार को सगीर और उनके पुत्र सुहैल सहित 10 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर सुल्तानपुर घोष एके गौतम ने बताया कि तुफैल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। तुफैल का मेडिकल भी कराया गया है।
गांव में दो बार फोर्स का भ्रमण
मोहम्मदपुर गौती गांव में हुए बवाल को लेकर इलाकाई पुलिस ने गांव के अंदर दो बार पैदल भ्रमण किया और लोगों को शांति बनाए रखने के लिए कहा। साथ ही थाने पर पंचायत बुलाई गई। इसमें दोनों पक्ष से कोई नहीं पहुंचा। अन्य प्रत्याशी व संभ्रांत नागरिक थाने पहुंचे थे।

भाइयों के बीच विवाद, अन्य प्रत्याशी शांत
इंस्पेक्टर सुल्तानपुर घोष एके गौतम ने बताया कि यह विवाद दो भाइयों के बीच पुराने झगड़े को लेकर हुआ है। उनके बीच जमीन का पुराना झगड़ा है। इसके चलते मंगलवार की रात यह घटना हुई। इसके अलावा गांव के किसी भी प्रत्याशी के बीच कोई झंझट नहीं है और न ही कोई समस्या सामने आई है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है। अराजकता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed