{"_id":"607dd59d8ebc3e8d3a367a46","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp624390349","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 माह 10 दिन बाद बेशकीमती राधा कृष्ण की चोरी मूर्तियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 माह 10 दिन बाद बेशकीमती राधा कृष्ण की चोरी मूर्तियां बरामद
विज्ञापन
फतेहपुर। जाफरगंज थानाक्षेत्र के खोटिला गांव के प्राचीन मंदिर से राधा-कृष्ण की चोरी हुईं मूर्तियों को खागा पुलिस ने दो माह 10 दिन बाद बरामद किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो भागने में सफल रहे। मूर्तियां अष्टधातु की होने के कारण काफी कीमती हैं। इनकी सही कीमत न मिल पाने के कारण शातिर सौदा नहीं कर पाए थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
खोटिला गांव में शुभांकर सिंह के पैत्रक मंदिर में नौ फरवरी की रात चोर राधा और कृष्ण की मूर्तियां चोर चुरा ले गए थे। इनके साथ एक तांबे की मूर्ति भागवान विष्णु की भी चोरी हुई थी। राधा और कृष्ण की मूर्ति अष्टधातु की होने की कारण पुलिस के सामने चोरी का खुलासा चुनौती बना था। इसी गांव का राजेश विश्वकर्मा उर्फ फूल बाबू छह फरवरी को जेल से छूट कर आया था और चोरी के बाद गांव से भाग निकला था।
पुलिस को जांच में राजेश का मूलगांव किशनपुर थानाक्षेत्र के सेमरी जगदीशपुर का भी पता लगा था। खागा कोतवाल संतोष शर्मा ने टीम के साथ हाईवे से सोमवार को राजेश विश्वकर्मा और उसके साथी हरीश चंद विश्वकर्मा निवासी छीमी कोतवाली खागा, प्रदीप यादव निवासी मरका जिला बांदा, अजीत कुमार विश्वकर्मा निवासी कल्याणपुर थाना धाता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से एक एक तमंचा भी बरामद किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हरिशचंद के घर से राधा-कृष्णा और भगवान विष्णु की मूर्ति बरामद की गईं।
विज्ञापन
एसपी सतपाल अंतिल ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया मामले में धाता थाना के बेलाई गांव निवासी कल्लू पासवान और कल्याणपुर कचरोली निवासी सुरेंद्र पासवान फरार हैं। यह सभी जेल में बंद थे। जेल में ही इनकी आपस में मुलाकात हुई थी।
छह फरवरी को जेल से छूटने के बाद राजेश ने मूर्ति चोरी की योजना बनाई और साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया था। मूर्ति की कीमत करोड़ों में है। मूर्ति मिलने से ग्रामीणों में खुशी है। मंदिर के सरवराकार शुभांकर सिंह ने बताया कि वह पुलिस को गोपनीय रूप से पुरस्कृत करेंगे।
हालांकि चोरों ने राधा की मूर्ति को खंडित किया है। मूर्ति के टुकड़े कई बड़े स्वर्णकारों को नमूने के रूप दिए थे। मूर्ति करीब साढे़ 400 साल पुरानी है। जिसकी कीमत कई करोड़ है। उधर, मझिलगांव चौकी इंचार्ज को पूर्व ब्लाक प्रमुख सुधीर सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया है।