{"_id":"606617dd8ebc3e590c0a1d68","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6210163150","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाकरगंज स्थित लॉज पर पुलिस की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाकरगंज स्थित लॉज पर पुलिस की छापेमारी
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के बाकरगंज स्थित एक चर्चित लॉज में दोपहर को पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने जब कमरे खुलवाए तो दो युवक व दो युवतियां मिलीं। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो युवतियों ने युवकों को अपना दोस्त बताया। बालिग होने के कारण पुलिस ने नाम व पता दर्ज कर उन्हें जाने दिया। लॉज के रजिस्टर पर युवकों व युवतियों की इंट्री नहीं मिली।
बाकरगंज चौकी पुलिस को सूचना मिली थी की एक लॉज में अलग-अलग समुदाय के युवक व युवतियां पहुंचे हैं। सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। दो कमरों में एक-एक युवक व एक-एक युवती मिली, वे एक ही समुदाय के थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ की और जब युवतियों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली तो पुलिस ने उन्हें जाने दिया।
जांच के दौरान यह पाया गया कि लॉज के रिसेप्शन पर रखे रजिस्टर में युवक व युवतियों का नाम दर्ज नहीं किया गया था। इंस्पेक्टर कोतवाली सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस लॉज मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।