{"_id":"605b89c88ebc3ece7a783532","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp619718290","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामकथा और धर्मयज्ञ के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामकथा और धर्मयज्ञ के नाम पर लाखों की ठगी
विज्ञापन
फतेहपुर। एक फर्जी मंडली ने शहर के लोगों को चूना लगा दिया। मंडली ने श्रीरामकथा व धर्मयज्ञ आयोजन के लिए चंदा वसूला और गायब हो गई। हाईडिल कालोनी में जब यह आयोजन नहीं हुआ तो इसकी शिकायत प्रशासन से की गई है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश द्विवेदी की ओर से जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर एक गांव के रहने वाले दो लोगों ने खुद को कामदगिरि का महंत बताते हुए मुख्यालय के हाईडिल कालोनी में एक मार्च से नौ मार्च तक श्रीरामकथा व धर्म यज्ञ का आयोजन करने की बात बताकर लोगों से लाखों रुपये का चंदा वसूला।
इतना ही नहीं मंडली ने इसके लिए पूरे कस्बे में पोस्टर लगाए और जानकारी दी कि इसमें कथावाचक रामदिनेशाचार्य जी महराज अयोध्या धाम व रामस्वरूपाचार्य जी महाराज चित्रकूट धाम शामिल होंगे। 10 मार्च को भजन, ध्रुपद गायन, भंडारे व कन्या भोज का भी आयोजन करने की बात कही गई।
विज्ञापन
बड़े स्तर पर प्रचार कराकर लोगों से पैसा जमा कराया। निश्चित समय पर जब कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ तो उन्होंने कथावाचकों से बात की तो पता चला कि उन्हें आयोजन की कोई जानकारी ही नहीं है। स्पष्ट हुआ कि भक्तों की भावना से खिलवाड़ करते हुए आयोजकों द्वारा लाखों रुपये का गबन किया गया है। उन्होंने इस मामले की जांच कराकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।