फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,fatehpur news

बैंक से निकली महिला के पर्स से चुराए 20 हजार रुपए

Thu, 25 Mar 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
crime,fatehpur news
खागा। स्टेट बैंक से रुपये लेकर निकालकर बाजार में खरीदारी कर रही एक महिला के पर्स से 20 हजार रुपये निकाल लिए लिए। पर्स में रुपये गायब देख महिला ने शोर मचाया तो पुलिस ने तीन महिलाओं और उनके साथ एक बच्ची को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

महिला के पास से नगदी बरामद हो गई। पीड़िता ने तहरीर दी है। पुलिस पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ कर रही है। पिछली कुछ घटनाओं के खुलासे की भी उम्मीद है।
किशनपुर के मलूकबारी गांव की मूल निवासी मंजू देवी पत्नी रमाकांत खागा कस्बे के कैनाल रोड मोहल्ले में रह रही हैं। मंजू ने बुधवार को कस्बे की एसबीआई शाखा से 40 हजार रुपये निकाले। 20 हजार रुपये पर्स में रखे और 20 हजार रुपये अलग रख लिए।
विज्ञापन

इसके बाद बाजार में होली की खरीदारी करने लगी। पिचकारियों की दुकान पर रुकीं तो तीन महिलाएं व एक नाबालिग बच्ची भी वहां आ गए। कुछ देर बाद मंजू ने पर्स में देखा तो रुपये गायब थे। उसने शोर मचाया तो पास में मौजूद पुलिस आ गई। पुलिस ने पास में खड़ीं दो महिलाओं को पकड़ लिया। जबकि एक महिला और बच्ची को बस से उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने लाकर की गई पूछताछ में महिलाएं सकपका गईं। उनके पास से 20 हजार रुपये बरामद हुए, जिसे महिला को दे दिया गया। मंजू ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस गिरोह के कुछ अन्य सदस्य भी हैं। जिनकी तलाश हो रही है।

कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक के पास पिछले कुछ दिनों में महिलाओं के साथ हुईं चोरी की घटनाएं पुलिस के संज्ञान में आई हैं। कुछ दिनों पहले एक महिला से पीएनबी के बाहर 50 हजार रुपये की चोरी हुई। जबकि एक अन्य घटना में महिला के पर्स से 19 हजार रुपये चोरी हुए थे। पुलिस इन प्रकरणों में वीडियो फुटेज लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed