{"_id":"603fdf388ebc3ee94d3ca4e6","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6154267195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से मामा की मौत भांजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से मामा की मौत भांजा घायल
विज्ञापन
चौडगरा। बिंदकी रोड रेलवे ओवरब्रिज पर बुधवार को बाइकों की भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर सवार मामा और भांजे रोड पर गिरे। तभी ट्रक की चपेट में आने से मामा की मौत हो गई। भांजा घायल हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
औंग थानाक्षेत्र के खदरा गांव निवासी राजू (38) पेशे से राजगीर था। उसका भांजा विपिन (25) निवासी अलीपुर थाना कल्यानपुर खदरा घर निर्माण के लिए मामा राजू को लेने पहुंचा था। बाइक से जाते समय बिंदकी रोड रेलवे ओवरब्रिज पर सामने से आई बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में राजू बाइक से उछलकर गिरा। पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से राजू की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। हादसे की सूचना पर परिजन पहुंचे। शव देखकर परिजनों का हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने शव हटाकर यातायात बहाल कराया। राजू का एक पुत्र अंकित और पुत्री कंचन है। पत्नी गोरखी देवी बदहवास है। प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा ने बताया कि पत्नी गोरखी देवी की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके से हेलमेट नहीं मिला है। हादसा करने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है। विपिन को अस्पताल भेजा गया है।