{"_id":"603fdf3b8ebc3ec39e72a27f","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6154266135","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा पर रुपए छीनने और छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा पर रुपए छीनने और छेड़खानी का आरोप
विज्ञापन
फतेहपुर। हुसैनगंज थाने के एक दरोगा पर रुपये छीनने और महिला के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। एसपी के आदेश पर जांच शुरू की गई है। युवक का आरोप है कि हल्के का दरोगा उससे स्वॉट टीम की मुखबिरी करने पर खुन्नस मानता है। मामले में महिला को बयान के लिए थाने बुलाया गया है।
शहर के एक मोहल्ले की महिला का जमीन का विवाद रायबरेली में चल रहा है। वह मंगलवार को रायरबरेली से डलमऊ मार्ग होते हुए घर लौट रही थी। रास्ते में हुसैनगंज पहाड़पुर के परिचित की बाइक पर बैठ गई। महिला का आरोप है कि हुसैनगंज सीएचसी के पास बाइक को एक दरोगा ने रोक लिया। बहाने से बाइक चालक को सामान लाने भेज दिया।
आरोप है कि पहले उसे कमरे में चलने के लिए कहा गया और विरोध करने पर दरोगा ने छेड़खानी की। कुछ देर बाद युवक लौटकर आया तो उसने घटना का विरोध किया। युवक का आरोप है कि दरोगा ने 20 हजार की नगदी छीन ली। एक घंटे तक थाने में बैठाए रखा। दरोगा करीब दो माह से उससे खुन्नस मान रहा है। क्षेत्र में तमंचा फैक्टरी संचालित थी। फैक्टरी स्वॉट टीम को सूचना देकर पकड़वाई थी।
विज्ञापन
इसी खुन्नस में घटना की है। शिकायत की जांच कर रहे असनी चौकी प्रभारी डीडी वर्मा ने बताया कि महिला को बयान के लिए बुलाया गया है। 28 फरवरी को मारपीट का मुकदमा उक्त युवक के खिलाफ लिखा गया है। इस मामले में दरोगा आरोपी की तलाश को गए में थे। यह खुन्नस हो सकती है।