फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,fatehpur news

मजदूर की मौत के बाद हंगामा,मारपीट

Thu, 04 Mar 2021 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
crime,fatehpur news
खागा। लकड़ी कटाई के बाद लोडिंग के दौरान सभासद के भतीजे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर एक पड़ोसी युवक की पिटाई की। पुलिस ने युवक की किसी तरह से जान बचाई। कोतवाली परिसर में रात साढ़े नौ बजे परिजन इकट्ठा रहे और हंगामा होता रहा। घटना की सूचना पर एएसपी राजेश कुमार पहुंचे। एएसपी ने किसी तरह समझा-बुझाकर परिजनों को शांत किया।
विज्ञापन

खागा कोतवाली राजपूतनगर निवासी नवरंग सिंह का बेटा प्रमोद सिंह उर्फ मोधे (19) लकड़ी ठेकेदार छेद्दू सिंह के साथ में काम करता है। वह वार्ड तीन राजपूत नगर के सभासद रामप्रकाश का भतीजा है। पांभीपुर गांव में लकड़ी कटान हुई थी। मोहल्ले का भानू भी मजदूर है। शाम करीब पांच बजे भानू और प्रमोद लकड़ी लोडिंग पर गए थे।
विज्ञापन

इसी इलाके के किशन, आदित्य सिंह, बबलू सिंह मजदूरी को वहां पहले से मौजूद थे। भानू के मुुताबिक, लड़की का बोटा किशन, आदित्य, बबलू आगे से उठाकर लोडर में लोड कर रहे थे, पीछे से प्रमोद बोटे को सहारा दे रहा था। बोटा फिसल गया और हादसे में प्रमोद दबकर गंभीर रूप से घायल हुआ। भानू और किशन घायल को लेकर नर्सिंग होम पहुंचे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर परिजन नर्सिंग होम पहुंचे। उन लोगों ने भानू को पकड़ कर पीट दिया। किसी तरह से बचकर भानू ने खुद को नर्सिंग होम में बंद कर लिया। पुलिस ने भानू को बचाकर हिरासत में लिया। घटना के बाद ठेकेदार और अन्य लोगों का पता नहीं लगा है। मृतक के चाचा सभासद रामप्रकाश ने बताया कि उनका भतीजा पढ़ने लिखने वाला था। वह गलत लोगों की लालच के चला गया होगा।

पिता ने मामले में भानू समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। उनका आरोप है कि पुरानी खुन्नस में बेटे को आरोपी ले गए। उसके बाद किसी वाहन से कुचल कर मार डाला है। मामले को लेकर कई थानों का फोर्स खागा पहुंचा। एएसपी राजेश कुमार, सीओ अंशुमान मिश्रा और चेयरमैन प्रतिनिधि रामगोपाल सिंह के बीच बातचीत के बाद सभी लोग शांत हो सके। एएसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed