फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime,fatehpur news

पीएसी परिसर में दो परिवार भिड़े, दस घायल

Wed, 15 Apr 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
crime,fatehpur news
जिला अस्पताल में मैजूद पुलिस व पीएसी के जवान। - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। पीएसी लाइन में दो परिवारों के बीच कई दिनों से उपज रहे विवाद ने मंगलवार की रात खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी तरह से काबू में किया। दस घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों की ओर से 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के पीछे दोनों के अपने-अपने आरोप हैं।
विज्ञापन

पीएसी लाइन में स्वर्गीय अनंतराम कुशवाहा की पत्नी कुसमा देवी कुक हैं। उन्होंने बताया कि रात में छोटा बेटा धीरज घर के सामने खेेल रहा था। वह बेटे को लिवाने पहुंची थी। अचानक रंजिश में घर के सामने रहने वाले चमन ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चमन, महफूज, दिलरूबा, मेराज बानो, मुमताज, कारी ने लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी से हमला किया। घर में घुसकर हमला किया। जान से मारने की कोशिश में देवर प्रेम नारायण पर महफूज ने कुल्हाड़ी से सिर पर किया। घटना में कुसमा देवी और उसके देवर प्रेम नारायण, बेटी शीलम, शीतू, बेटी नीतू, बेटा धीरज घायल हुए। पुलिस ने कुसमा की तहरीर पर चमन, दिलरूबा, महफूज, मेराजबानो, मुमताज, कारी के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा, मारपीट, धमकी, छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के स्वर्गीय मकसूम अहमद की पत्नी मेराजबानो का आरोप है कि उनकी एक बेटी घर के सामने टहल रही थी। कुुसुमा का देवर प्रेम पहुंचा। उसने आगे से साइकिल लगा दी। बेटी के शोर मचाने पर भाई चमन निकला। उसने प्रेम को डांटकर भगाने की कोशिश की। प्रेम गाली गलौज करने लगा। इसके बाद प्रेम, कुसमा के बेटे नीरज, धीरज, बेटियों पूनम, नीतू, शीतू, शीलम, नीलम और प्रेम की पत्नी ने कुल्हाड़ी लाठी डंडे से हमला किया। हमले में बेटे चमन के सिर में जानलेवा चोट लगी। हमले में बेटे चमन, महफूज, बेटी निशा, मेराजबानो को चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष से चार-पांच अन्य लोग भी थे। पुलिस ने प्रेम, नीरज, धीरज, बेटियों पूनम, नीतू, शीतू, शीलम, नीलम के खिलाफ मारपीट, बलवा, हत्या के प्रयास, धमकी, छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों पक्ष के बीच पुरानी खुन्नस भी है। अक्सर मामूली बात पर विवाद होता है। दोनों के घर आमने-सामने हैं। मिराजबानो के पति मकसूद अहमद का दिसंबर माह में सड़क हादसे में देहांत हुआ था। सेनानायक एपी सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर दोनों परिवार का हाल जाना। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed