{"_id":"5e95ea008ebc3e774252e12d","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp555242137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 684 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 684 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ मंगलवार को अभियान चलाया गया। चांदपुर, बिंदकी, बकेवर में बड़ी कार्रवाई की गई। बाकी जगहों पर मामूूली धरपकड़ हुई। पूरे जिले में 684 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।
चांदपुर के केवलापुर गांव में पुलिस और आबकारी टीम की संयुक्त कार्रवाई में 74 लीटर शराब पकड़ी गई। आरोपी दो बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने केवलापुर के पतारी, दीपक, श्यामू, रामकिशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बिंदकी प्रतिनिधि ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने कंचनपुर गांव में कार्रवाई की। यहां 340 लीटर शराब बरामद की। मौके से पुलिस ने राजेश, प्रेम, फूलचंद्र, अमर, दिनेश, वीरेंद्र, करन, सेवालाल को पकड़ा। बाकी नौ लोग भाग निकले। बकेवर पुलिस ने रामपुर गांव से पचास लीटर शराब पकड़ी। पुलिस ने पांच आरोपियों महेश, हीरालाल, कुलदीप, दिलीप, शिवकुमार के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की। हथगाम पुलिस ने मिर्जापुर गांव की एक महिला को बीस लीटर शराब के साथ पकड़ा। जहरीली शराब बनाने की रिपोर्ट दर्ज की। सुल्तानपुर घोष पुलिस ने दस लीटर शराब, हुसैनगंज पुलिस ने एक महिला से दस लीटर शराब, जाफरगंज पुलिस ने गढ़ी से रमजानी को दस लीटर, मलवां पुसिल ने उमरापुर गांव के सोनू पटले से दस लीटर शराब, असोथर पुलिस ने किलापर मोहल्ले के मनोज और बुचौनी से दस दस लीटर शराब बरामद की। ललौली पुलिस ने कमलेश गिहार, बफाती निवासी कंजरनडेरा जवाहर नगर से एक सौ बीस लीटर शराब, खागा पुलिस ने धर्मेंद्र निवासी तिलकापुर, उमेश यादव से दस-दस लीटर शराब, खखरेरू पुलिस ने गुलाब निषाद निवासी डड़िया से दस लीटर शराब बरामद की है।