{"_id":"60b289248ebc3e59b4438798","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-fatehpur-news-knp6311369142","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले दूल्हा गायब ,मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से पहले दूल्हा गायब ,मचा हड़कंप
विज्ञापन
बिंदकी (फतेहपुर)। शादी से कुछ घंटे पहले सुनराही बाजार में खरीदारी करने आया दूल्हा लापता हो गया। दूल्हे के साथ गया उसका छोटा भाई बाजार में काफी देर तक उसे ढूंढता रहा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने बाजार के सीसीटीवी कैमरों की जांच की पर सुराग नहीं लगा।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी मनोज कुशवाहा कि बरात शनिवार की शाम मलवा थाना क्षेत्र के करसवां गांव जानी थी। शादी से कुछ घंटे पहले देर शाम वह छोटे भाई सुभाष के साथ बाइक से बिंदकी कस्बे के सुनराही बाजार में खरीदारी करने आया था। भाई को गाड़ी के पास खड़ा करके वह बाजार में सामान लेने चला गया। काफी देर तक जब वह नहीं आया तो उसके भाई सुभाष ने उसकी खोजबीन शुरू की। बाजार में उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन पहुंचे और युवक की खोजबीन करते रहे। जब कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत की।
सूचना पर तुरंत पुलिस सुनराही बाजार पहुंची। काफी देर तक पुलिस वहां लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगालती रही, लेकिन सुराग नहीं लगा।
कोतवाली प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि लापता हुए युवक के भाई की तहरीर मिली है। युवक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।