{"_id":"60e4a1598ebc3ebf4b42f9e3","slug":"crime-chori-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6386919134","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के घर घुसे चोरों ने उड़ाए दस लाख के जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक के घर घुसे चोरों ने उड़ाए दस लाख के जेवरात
विज्ञापन
धाता। छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने सोमवार रात एक शिक्षक के घर से करीब 10 लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। सुबह जब चोरी की जानकारी परिजनों को हुई तो वह दंग रह गए। उन्होंने पुलिस को बुलाया। धाता पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बेलाई गांव निवासी प्रदीप सिंह प्राइवेट इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उनके भाई अर्जुन सिंह, प्रयागराज में एक इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं और उनके पिता छोटेलाल भी शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं। सोमवार को प्रदीप, अपनी भाभी को लेकर इलाज के लिए प्रतापगढ़ गए थे। उनके साथ अर्जुन, बहन भी साथ में गए थे। घर में छोटेलाल सिंह, उनकी पत्नी व एक बच्ची थी। सोमवार रात परिजन घर में ताला बंद करके सो गए।
सुबह जब नींद खुली तो पता चला कि घर में रखे बक्से, अलमारी का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान अस्त-व्यस्त है। घटना की जानकारी प्रदीप को हुई तो वह मंगलवार को घर पहुंचे। सूचना पर धाता पुलिस भी गांव पहुंची और जांच कर लौट गई है। प्रदीप सिंह के अनुसार चोर घर से दो जंजीर, दो मंगलसूत्र, एक हार, अंगूठी सहित करीब 10 लाख रुपये के जेवर ले गए हैं। इंस्पेक्टर धाता उपेंद्र राय ने बताया कि तहरीर मिली है और घटना की जांच कराई जा रही है। अनुमान है कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए हैं।