{"_id":"eeb10cc8e1e0e4a2908c4e2edae6b5e1","slug":"created-a-stir-in-factory-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री में लगी आग से मचा हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री में लगी आग से मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Tue, 15 Sep 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंग थाना क्षेत्र के जीटी रोड गोधरौली में स्थित लक्ष्मी काट्सन मिल में देर शाम बॉयलर के पाइप लीकेज होने से लगी आग पर हड़कंप मच गया। फायर बिग्रेड की गाड़ी लेकर पहुंचे दमकल के जवानों ने एक घंटे तक कड़ी मशक्कत कर आग में काबू पाया। इस अग्निकांड में लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है।
विज्ञापन
सोमवार को देर शाम लगभग छह बजे बॉयलर की थर्मो पाइप की क्वायल फट गई, जिससे तेल लीकेज होने लगा और आग लग गई। आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। तभी फैक्ट्री के प्रबंधक दीपक श्रीवास्तव ने थाना औंग व फायर बिग्रेड को सूचना दी। यहां पहुंचे दमकल के जवानों ने एक घंटे तक कड़ी मशक्कत करके आग की ज्वाला को शांत किया। प्रबंधक ने लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन