{"_id":"65e0dbaefb419798520f21a4","slug":"create-one-thousand-railway-e-tickets-with-personal-user-id-fatehpur-news-c-217-1-rdp1002-111866-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: निजी यूजर आईडी से रेलवे के एक हजार ई-टिकट बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: निजी यूजर आईडी से रेलवे के एक हजार ई-टिकट बनाए
Fri, 01 Mar 2024 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
रेलवे संपत्ति के हनन में तीन गिरफ्तार, सिग्नल केबल चोरी की घटनाओं को देते थे अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने रेलवे संपत्ति के हनन में तीन लोगों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। इनमें एक शातिर निजी यूजर आईडी का इस्तेमाल कर ई-टिकट जनरेट करता था। पुलिस के मुताबिक शातिर अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों के ई-टिकट बना चुका है। वहीं, फतेहपुर रेलवे स्टेशन में अनाधिकृत रूप से रेलवे लाइन पार करने वाले छह लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाया।
रेलवे सुरक्षा बल के कंपनी कमांडर एके यादव ने बताया कि हथगाम क्षेत्र में करीब छह माह से वार्ड नंबर आठ निवासी राजकुमार निजी यूजर आईडी से ई-टिकट बना रहा था। आरोपी ने अलग-अलग नाम से आईआरसीटीसी की साइट में नौ यूजर आईडी बना रखी थी। वह अब तक एक हजार से अधिक लोगों का ई-टिकट बना चुका है। गुरुवार को टीम ने पहुंचकर उसे दबोच लिया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सात यात्रियों के ई-टिकट बरामद हुए। इसके अलावा रसूलाबाद स्टेशन क्षेत्र में कई दिनों से सिग्नल केबल चोरी की सूचना मिल रही थी। गुरुवार को टीम ने थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी सुमित शिल्पकार को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि केबल चोरी कर थाना क्षेत्र निवासी मुराद अली को बेचा है। टीम ने उसे गिरफ्तार किया। कंपनी कमांडर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --