{"_id":"643c446960414a8f660bb584","slug":"covid-rules-not-followed-fatehpur-news-c-12-1-184441-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कोरोना से बेपरवाह लोग, मास्क लगाना भूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कोरोना से बेपरवाह लोग, मास्क लगाना भूले
Mon, 17 Apr 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद लोग बचाव का प्रयास नहीं कर रहे। सरकारी दफ्तरों से लेकर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों में मास्क का प्रयोग नहीं हो रहा। कोरोना प्रोटोकाल पालन कराने को लेकर प्रशासन कतई गंभीर नहीं है।
अप्रैल महीने में अब तक जिले में 11 कोरोना संक्रमित एक्टिव हैं। रोगियों की संख्या बढ़ने के बावजूद स्वास्थ्य महकमा सजग नहीं है। कोर्ट कचहरी से लेकर सभी सरकारी दफ्तरों में अभी भी कोरोना हेल्प डेस्क तक नहीं बनी। डाक्टर से लेकर अधिकारी तक बिना मास्क लगाए आफिस पहुंच रहे हैं। चौक बाजार में जुटने वाली भीड़ में कुछ खरीदार ही मास्क में दिख रहे हैं। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों में दो गज दूरी और न ही मास्क का राहगीर प्रयोग कर रहे हैं। बस और ट्रेन में चढ़ने के लिए भीड़ एक दूसरे का धक्का देकर चढ़ रही है। उन्हें कोरोना संक्रमण का कतई भय नहीं है।
.....................