फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   court,fraud,police,report,fathepur,fathepur news

चिटफंड कंपनी संचालकों ने ग्रामीणों के लाखों हड़पे, एफआईआर

Sun, 09 May 2021 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
court,fraud,police,report,fathepur,fathepur news
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ग्रामीणों का चिटफंड कंपनी संचालकों ने लाखों रुपये हड़प लिए। कौशांबी के आरोपियों ने घोष क्षेत्र के ही एक एजेंट के माध्यम से रुपयों का गबन किया है। कोर्ट के आदेश के बाद एजेंट की ओर से पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर सोहदमऊ निवासी रियाज अहमद की पत्नी शायदा बेगम ने बताया कि तबरेज आलम निवासी सिराथू रोड कस्बा सैनी, वसीम अहमद निवासी राजन टोला शहजादपुर कला थाना कोखराज, सबीना बानो पुत्री अफसर हुसैन निवासी सिराथू रोड सैनी जिला कौशांबी दूर के रिश्तेदार हैं। वे लोग चार साल पहले घर आए थे। उससे केएमसी इंफ्रावेंचर्स लिमिटेड काली मंदिर लाल गोपालगंज प्रयागराज का खुद को मालिक बताया। उन्होंने बताया कि यह एक फाइनेंस कंपनी है। लोगों का रुपया भी कम समय में दोगुना करती है।
विज्ञापन

कंपनी में नौकरी कर लो और लोगों के खाते खुलवाओ। बदले में 10 हजार रुपये महीने मिलेगा। उनकी बातों में विश्वास पर नौकरी कर ली। गांव और आसपास के तमाम लोगों के खाते खुलवाए और लाखों रुपये जमा कराए। उसने अपने बेटे मोहम्मद रेफाक को भी कंपनी में जोड़ लिया। कई माह काम करने के बाद 2000 प्रति माह का भुगतान किया। बकाया रुपया फंड में जमा होने की बात कही। उनके माध्यम से जमा रुपये के बदले में बांड, रसीद भी देते थे। तमाम खाताधारकों का फिक्स डिपॉजिट समय पूरा हो गया तो उन्होंने अपने रुपये मांगना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कंपनी का मालिक बताने वाले ये लोग टालमटोल करने लगे। इन पर दबाव बनाने के बावजूद रुपये नहीं वापस किए। उल्टे ये जान से मारने की धमकी देने लगे। उनकी धोखाधड़ी से गांव और आसपास के लोगों के वे लोग कर्जदार हो गए। मामले की 12 नवंबर 2020 को पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष एके गौतम ने बताया कोर्ट के आदेश के बाद फ्रॉड और ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed