{"_id":"5e73ae3a8ebc3e6fc941650a","slug":"corona-virus-fatehpur-news-knp551342930","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः कोरोना की दहशत से 1160 यात्रियों ने रद्द कराए टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः कोरोना की दहशत से 1160 यात्रियों ने रद्द कराए टिकट
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना की दहशत रेलवे स्टेशन के यात्रियों में भी दिखाई दे रही है। लोग ट्रेन में सफर करने से बच रहे हैं। यहां से रोज आरक्षण केंद्र में लंबी दूरी के यात्री अपना टिकट रद्द करा रहे हैं। ट्रेनों में आरक्षित सीट की वेटिंग खत्म हो गई है।
आरक्षित टिकट से ट्रेन में सफर करने वाले यात्री रोज स्टेशन में आकर अपनी यात्रा रद्द कराते हैं।
एक सप्ताह में करीब 1160 यात्रियों ने अपने टिकट रद्द कराकर ट्रेन में सफर नहीं किया। इनमें दिल्ली, मुंबई, लुधियाना, सूरत के ज्यादातर यात्री हैं। इन शहरों में नौकरी करने वालों को वहां की कंपनी से भी फोन कर काम पर न आने की सलाह दी जा रही है। गुरुवार को आरक्षण टिकट केंद्र में एकारी गांव के अजय पाल ने बताया कि पुणे जाना था।
वहां एक रेस्टोरेंट में काम करते हैं। वहां से फोन आया है कि रेस्टोरेंट बंद करा दिया गया है। इस वजह से टिकट को रद्द कराने आए हैं। बुकिंग सुपरवाइजर योगेंद्र राय ने बताया कि 13 मार्च से आरक्षित टिकट रद्द कराने का सिलसिला बढ़ गया है। आगे सफर करने के लिए यात्री यहां से टिकट नहीं ले रहे हैं।