फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   corona patient back to home

कोरोना से जीती जंग, मुस्कान लेकर लौटे घर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
corona patient back to home
होम क्वारंटाइन के लिए भेजा गया मेडिकल स्टाफ व मरीज - फोटो : AMAR UJALA
कोरोना से जीती जंग, मुस्कान लेकर लौटे घर
विज्ञापन
- छह मरीज व 25 मेडिकल स्टाफ को होम क्वारंटीन के लिए भेजा गया संवाद न्यूज एजेंसी। हसवा। एल वन कोविड अस्पताल थरियांव से 6 और मरीज कोरोना की जंग जीतकर घर के लिए विदा हुए। सभी होंठों पर मुस्कान व दिल में मजबूत हौसला लेकर गए। इनके साथ ही संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे 25 मेडिकल स्टाफ को होम क्वारंटीन के लिए उनके घर भेज दिया गया।
कोविड अस्पताल थरियांव प्रभारी डॉ अनुपम सिंह ने बताया कि गुरुवार को छह लोगों को डिस्चार्ज किया गया। सभी लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सभी का दो दिन पहले सैंपल प्रयागराज भेजा गया था। सभी को घर भेजकर होम क्वारंटीन की हिदायत दी गयी है। एक हफ्ते बाद पुनः इनकी जांच भेजी जाएगी। इसके बाद यहां पर लगा 25 लोगों का मेडिकल स्टाफ भी होम क्वारंटीन के लिए भेजा गया। अस्पताल में नया स्टाफ बुलाया गया। अब नया स्टाफ मरीजों का इलाज व सुविधा मुहैया कराएगा। डा. अनुपम सिंह ने बताया कि कुल 45 लोग का इलाज हो चुका है। जिनमें 25 लोग ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि चार मरीजों की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। कल रिपोर्ट आने की संभावना है। नेगेटिव आने पर इनको कल घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed