{"_id":"5ef394128ebc3e433922c707","slug":"corona-infected-bjp-leader-organized-party-in-fatehpur-fatehpur-news-knp5674025125","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः कोरोना संक्रमित भाजपा नेता ने आयोजित की थी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः कोरोना संक्रमित भाजपा नेता ने आयोजित की थी पार्टी
विज्ञापन
फतेहपुर। दिग्गज भाजपा नेता और उनके पुत्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद एक और खुलासा हुआ है। भाजपा नेता ने चौडगरा स्थित अपने होटल में कुछ दिन पहले शानदार पार्टी की थी। इसमें भाजपा और आरएसएस के कई दिग्गज शामिल हुए थे। अब आयोजक और उनके पुत्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि से संगठन, पार्टी और प्रशासन में हड़कंप है। दरअसल पार्टी में शामिल नेताओं का अक्सर अधिकारियों और आमजन के बीच आना जाना रहता है। ऐसे में अब सभी को संक्रमण का खतरा महसूस होने लगा है।
दो दिन पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और उनके पुत्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इस खबर को अमर उजाला ने 23 जून के अंक में प्रमुुखता से प्रकाशित किया था। संक्रमण की पुष्टि के बाद भाजपा नेता और उनके पुत्र ने चिकित्सकों की सलाह पर खुद को होम क्वारंटीन कर लिया। अगले दिन स्वास्थ्य महकमे ने उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई तो हड़कंप मच गया। पता चला कि भाजपा नेता ने कुछ दिन पहले पार्टी का आयोजन किया था।
इसमें पार्टी और संगठन समेत समाज के कई नामचीन लोग शामिल हुए थे। अब इन सभी को चिह्नित कर सैंपल लिए जाने की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक पार्टी में शामिल आरएसएस के एक पदाधिकारी ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भाजपा नेता के परिवार के अन्य सदस्यों की भी सैंपलिंग कराई गई है। उन्होंने बताया कि इनके संपर्क में रहे लोगों की भी सैंपलिंग कराई जा रही है।