फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   corona

मृतकों को लगा टीका, परिजनों ने फोन पर देखा मैसेज

Thu, 03 Feb 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
corona
फतेहपुर। कोरोना को मात देने के लिए टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग जी जान से जुटा है। युद्ध स्तर पर प्रयास चल रहे हैं लेकिन इस आपाधापी में ऐसे लोगों के भी टीका लग गया, जिनकी कोविड के चलते मौत हो चुकी है। उनके परिजनों को जब मृतकों के मोबाइल नंबरों पर टीका लगने का मैसेज मिला तो वे हैरत में पड़ गए। यहीं नहीं टीका लगाने के दौरान कुछ लोगों के पहचान पत्र भी छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन

खागा कस्बे के ब्राह्मण टोला निवासी वैभव द्विवेदी तब आश्चर्य में पड़ गए, जब वे कोरोना टीका लगवाने हरदों सीएचसी खागा पहुंचे। यहां उन्हें पता चला कि उनका नाम व पता पहले ही टीका लगवाने वालों की सूची में दर्ज है। यही नहीं पहचान पत्र के रूप में उनका पासपोर्ट लगाया गया है, जबकि उन्होंने कभी पासपोर्ट बनवाया ही नहीं। इसी तरह पहले भी ऐसे केस सामने आ चुके हैं, जब गलत नाम, पते और पहचान पत्र के आधार पर कागजों पर टीका लगा दिया गया हो। जब लोग टीका लगवाने पहुंचते हैं, तब हकीकत सामने आती है।
विज्ञापन

इस मामले में जब सीएमओ डॉ. राजेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नाम, पते में गड़बड़ी तो कई बार फीडिंग के दौरान सर्वर में खराबी की वजह से हो जाती है। मृतकों के टीकाकरण की बात उनके संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी, यदि शिकायत सही मिलती है तो गड़बड़ी करने वाले अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खागा कस्बे के जीटी रोड चौराहे के पास रहने वाले सुभाष कोहली की एक माह पूर्व मृत्यु हो चुकी है। हाल ही में पुत्र सौरभ कोहली को उनके पिता के मोबाइल नंबर पर उनके टीका लगने का मैसेज मिला। जिसे देखकर वह हैरत में पड़ गए। सुभाष कोहली व्यवसायी थे।

खागा कस्बे के ही रामनगर के आशीष केसरवानी को भी उनकी दिवंगत मां पुष्पा केसरवानी के कोरोना टीका लगने का मैसेज प्राप्त हुआ। जबकि उनकी मां की डेढ़ माह पहले ही मौत हो चुकी है। जिसे देख वे दंग रह गए। उन्होंने सीएचसी में इसकी शिकायत भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed