{"_id":"60c64edd8ebc3ec5ac025ebd","slug":"corona-fatehpur-news-knp6340202132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का टीका लगवाने वाले ही लगा पाएंगे दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का टीका लगवाने वाले ही लगा पाएंगे दुकान
विज्ञापन
खागा। रेहड़ी, पटरी दुकानदारों को कोरोना का टीका अनिवार्य रूप से लगाया जाएगा। इसके लिए रविवार को नगर पंचायत प्रशासन ने लाउडस्पीकर से घोषणा की। टीका न लगवाने वालों को नगर पंचायत सीमा क्षेत्र में दुकान लगाने से रोका जाएगा।
ईओ लालचंद्र मौर्य ने बताया कि सोमवार को नगर पंचायत के टीकाकरण कैंप और हरदों अस्पताल में जाकर टीका हर हाल में लगवाएं। 45 साल के ऊपर वालों को आधार कार्ड साथ ले जाना पड़ेगा। वहीं 18 साल से 44 साल तक के लोगों को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। जो तारीख मिले उस तारीख में टीका लगवाने जाएं।
ईओ ने बताया कि जो पटरी दुकानदार टीका नहीं लगवाएगा उसको दुकान लगाने की मनाही है। नगर में करीब 1300 पंजीकृत पटरी दुकानदार हैं।