{"_id":"605e2d088ebc3edbfe58e9bb","slug":"corona-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6201266182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच कोरोना संक्रमित मिले, संख्या 18 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच कोरोना संक्रमित मिले, संख्या 18 पहुंची
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से पैर पसारना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पांच नए संक्रमित मिलने से अब जिले में एक्टिव केस 18 हो गए हैं। शुक्रवार को जिले में कुल 4206 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया।
स्वास्थ्य विभाग को 523 लोगों की मिली जांच रिपोर्ट में पांच संक्रमित पाए गए हैं। इनमें जिला कारागार के दो बंदी, हुसैनगंज का एक व्यक्ति, खखरेरू थाने के आलमपुर गेरिया गांव की एक महिला, खागा कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर निवासी एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस तरह से जिले में अब तक कुल 3816 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
एक्टिव केस की संख्या 18 हो गई है। सीएमओ गोपाल माहेश्वरी का कहना है कि सभी संक्रमितों को उनके घर पर रखा गया है। उनसे बराबर संपर्क कर उपचार और बचाव से संबंधित परामर्श दिया जा रहा है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वैक्सीनेशन के तहत शुक्रवार को 4206 लोगों का टीकाकरण कराया। जिले के 31 स्थानों पर वैक्सीन लगाई गई।