फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   corona case in fathehpur latest

कोरोना से 23 और हो गए बीमार

Sat, 21 Nov 2020 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
corona case in fathehpur latest
जिले मेें कोरोना के केस लगातार मिल रहे हैं। शुक्रवार को 23 नए मामले सामने आए। इस तरह से अब तक कोविड-19 संक्रमण से बीमार पड़े मरीजों की तादाद 3260 हो चुकी है। अभी भी 5887 सैंपल की रिपोर्ट मिलनी बाकी है।
विज्ञापन

जिला कोरोना सेल को 722 सैंपलों की रिपोर्ट मिली। जिसमें शहर के सिविल लाइन दुर्गा मंदिर, दक्षिणी गौतम नगर, सुंदरनगर कालोनी व वीआईपी रोड से एक-एक कोरोना संक्रमित निकला। सदर तहसील क्षेत्र के कुल्हाहार, मकनपुर, पछलीपार, बड़ा गांव, कंजीपुर, हुसैनगंज, व चकस करन गांव से एक-एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा पहाड़ीपुर व थरियांव दो-दो और बहुआ के वृद्धा आश्रम से तीन संक्रमित केस सामने आए। खागा तहसील क्षेत्र के मोहम्मदाबाद, छिवलहा, हरदो व विजयीपुर में एक-एक कोरोना मरीज निकला है। बिंदकी तहसील क्षेत्र के रूसी गांव का भी एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि नए मामले सामने आने पर कंटेनमेंट एरिया बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed