{"_id":"f0c98b60b78a918ecef6e2f81d8d439e","slug":"coolness-in-the-air-sunny-day-is-ineffective-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा में ठंडक, दिन की धूप रही बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा में ठंडक, दिन की धूप रही बेअसर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Wed, 23 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
उत्तरी पहाड़ियों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी
विज्ञापन
क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। सर्दी से लोगों को राहत मिलते नहीं दिखाई दे
रही है। मंगलवार को दिन की धूप का भी लोगों पर असर नहीं हुआ। सुबह से शहर
की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बच्चे ठंड में स्कूल जाते नजर आए। अस्पताल,
बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर लोग कागज की आग से लोग ठंड दूर करते दिखाई
दिए।
कोहरे से अभी लोगों को गनीमत मिली हुई है, लेकिन गलन इतनी हावी है कि दिनभर निकलने वाली धूप का असर भी बेअसर कर दिया है। अब लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है।
न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। जबकि अधिकतम 20 डिग्री रिकार्ड किया गया है। करीब एक पखवारे से ठंड कहर ढा रही है। घरों में लोग हीटर जलाकर रजाइयों में दुबके हुए हैं।
बस और ट्रेनों से यात्रा करने वाले मुसाफिर बस अड्डा और रेलवे स्टेशन को ठंड में ठिठुरते रहते हैं। लोगों को ठंड से बचने के लिए दुकानों में चाय का सहारा लेना पड़ रहा है। सदर अस्पताल में तीमारदार बाहर लगे अलाव से हाथ सेंक कर ठंड दूर करने की कोशिश करते रहे।