फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Container stuck in beam of overbridge, jammed

Fatehpur News: ओवरब्रिज के बीम में फंसा कंटेनर, लगा जाम

Tue, 19 Dec 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 19 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Container stuck in beam of overbridge, jammed
फोटो-02-चौडगरा ओवरब्रिज की बीम में फंसा कंटेनर, लगा जाम। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
-ओवरब्रिज की ऊंचाई कम होने के कारण अक्सर ऊंची चेसिस वाले ट्रक फंस जाते हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
चौडगरा। चौडगरा ओवरब्रिज की ऊंचाई कम होने के कारण अक्सर ऊंची चेसिस वाले ट्रक बीम से रगड़ते हुए निकलते हैं। सोमवार दोपहर एक कंटेनर ओवरब्रिज के नीचे से कानपुर की तरफ मुड़ते ही बीम में फंस गया। कंटेनर की लंबाई ज्यादा होने के कारण मुड़ भी नहीं पा रहा था। इस दौरान चौराहे पर लंबा जाम लग गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को डायवर्ट करके फतेहपुर रोड से पुल चढ़कर कानपुर जाने का रास्ता खाली कराया। इसके बाद हाइड्रा की मदद से फंसा कंटेनर निकाला गया। तब जाकर सभी वाहन अपने गंतव्य निकल पाए।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि दो गार्ड वाहनों को निकालने के लिए हमेशा तैनात रहते हैं। ऊंचे वाहन अक्सर ओवरब्रिज पर फंस जाते हैं। इनकी मदद की जाती है। चौराहे पर नाले के निर्माण की वजह से यातायात में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed