फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Consumers should avail the benefits of electricity bill relief scheme.

Fatehpur News: बिजली बिल राहत योजना का लाभ उठाएं उपभोक्ता

Tue, 02 Dec 2025 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Consumers should avail the benefits of electricity bill relief scheme.
अमोलर। बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सोमवार को अमोलर में जागरूकता रैली निकाली और शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को बिजली बिल राहत योजना की जानकारी दी। अवर अभियंता ने उपभोक्ताओं से योजना का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन



एसडीओ अगस्त्य मौर्या के निर्देश पर अवर अभियंता भूपेंद्र सिंह ने अमोलर में बिजली कर्मचारियों के साथ रैली निकाली। मुख्य बाजार में कैंप लगाकर उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराने के लिए कहा। अवर अभियंता ने बताया कि बिजली बिल राहत योजना एक दिसंबर से शुरू हो गई है। योजना तीन चरणों में चलेगी। पहला चरण एक से 31 दिसंबर, दूसरा एक से 31 जनवरी और तीसरा एक से 28 फरवरी तक जारी रहेगा। पहले चरण में 100 प्रतिशत ब्याज माफी के साथ मूल धन में 25 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घरेलू उपभोक्ता (दो किलोवाट तक) और दुकानदार उपभोक्ताओं (एक किलोवाट तक) को इसका विशेष लाभ मिलेगा। पंजीकरण के लिए दो हजार रुपये जमा करने होंगे। पंजीकरण के बाद एकमुश्त भुगतान के लिए 30 दिन का समय मिलेगा। उपभोक्ता विभागीय खंड कार्यालय, उपखंड कार्यालय, कैश काउंटर, जनसेवा केंद्र, मीटर रीडर व ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। यहां पर लाइनमैन विपिन उर्फ मोनू, विजय मिश्रा, राजीव, शंकरलाल, अनिल कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed