फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Construction of component unit in Raktkosh Bhawan started

अब रक्त के हर अवयव की पूरी होगी जरूरत

Tue, 16 Nov 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Construction of component unit in Raktkosh Bhawan started
जिला अस्पताल के राजकीय रक्तकोष पर सेप्रेशन यूनिट के नीव खोदते मजदूर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जिला अस्पताल के रक्तकोष से अब गैर जरूरी अवयव की खपत में विराम लगेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि रक्त अवयव इकाई पर काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

इस इकाई के बनने के बाद जिसे जो जरूरी होगा, उसे वही अवयव उपलब्ध कराया जाएगा। इससे एक तो अवयव की अनावश्यक खपत पर रोक लगेगी। इसके साथ ही रक्त की जरूरत वाले शरीर भी साइड इफेक्ट से बचा रहेगा।
राजकीय रक्तकोष से अभी हूल ब्लड उपलब्ध कराया जाता रहा है जबकि प्रत्येक यूनिट ब्लड में प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, पीआरबीसी व क्रायोप्रिएसीपिएट नाम के अवयव होते हैं।
विज्ञापन

मसलन, अगर कोई कैंसर पीड़ित है तो उसे पैक्डसेल उपलब्ध कराया जाना चाहिए। चूंकि अभी तक यहां पर रक्त के चारों अवयव अलग अलग करने की सुविधा नहीं है।
ऐसे में जरूरतमंद कैंसर पीड़ित को भी हूल ब्लड उपलब्ध कराना मजबूरी थी। अब इस पर विराम लगने जा रहा है। रक्तकोष के बगल में 55 वर्ग मीटर पर यह इकाई स्थापित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन की नींव खोदी जा चुकी है। आठ पिलर के लिए गड्ढे भी खोद लिए गए है। रक्तकोष प्रभारी डॉ.वरद वर्धन बिसेन का कहना है कि रक्त अवयव इकाई पर काम शुरू है। ब्लड बैंक फ्रीजर, डीप फ्रीजर समेत करीब आठ से 10 मशीनों की दरकार होगी।
वसूली में लगेगी रोक
रक्त अवयव इकाई के काम करने से खून के नाम पर खेल करने वाले नर्सिंग होम का धंधा मंदा होगा। अभी यह प्लाज्मा व प्लेटलेटे्स के नाम पर तीमारदारों से मनचाहा दाम वसूलते चले आ रहे हैं।

अगर तीमारदार कानपुर या फिर प्रयागराज से इन अवयव की पूर्ति करता है तो उसे इसके लिए भागदौड़ करनी पड़ती है। इस पर भी जरूरी नहीं कि समय से इसकी उपलब्धता हो जाए।
ऐसे में हालात अभी तक मरता क्या न करते जैसे हैं। इसी का फायदा उठाया जा रहा है। उम्मीद की जा सकती है कि रक्त अवयव इकाई से इस पर विराम लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed