फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Constable Civil Police Recruitment Examination from today in eight centers

Fatehpur News: आठ केंद्रों में आज से आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा

Mon, 08 Jun 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Constable Civil Police Recruitment Examination from today in eight centers
परीक्षा की फोटो-40-राजकीय इंटर कालेज में सीट में पर्ची लगाते ​कर्मचारी। संवाद
फतेहपुर। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले परीक्षार्थियों का प्रवेश प्रारंभ होगा। 30 मिनट पहले प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर तैनात सभी कर्मियों को पहचान पत्र पहनना अनिवार्य किया गया है। आठ केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। इसमें कुल 2880 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की जांच की जाएगी। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी में कराई जाएगी। बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षार्थियों को नीला और काला पेन तथा पहचान पत्र ले जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

पहचान पत्र पर बारकोड अंकित किया गया है। इससे सत्यापन किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर दो क्लॉक रूम बनाए गए हैं जिनमें एक में परीक्षार्थियों का सामान और दूसरे में परीक्षा कराने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का सामान सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





इन कॉलेजों को बनाया गया परीक्षा केंद्र
एएस इंटर कॉलेज शांतिनगर, डाॅ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय आईटीआई रोड, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आईटीआई रोड, राजकीय इंटर कॉलेज जीटी रोड, राजकीय पॉलिटेक्निक नउवाबाग, महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुस्लिम इंटर कॉलेज बिंदकी बस स्टॉप, श्री निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज ज्वालागंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।





परीक्षा केंद्र पहुंचने का किराया
- रेलवे स्टेशन व रोडवेज से राजकीय पॉलिटेक्निक नउवाबाग तक ऑटो किराया 20 रुपये।
- रेलवे स्टेशन से महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज केंद्र तक किराया 15 रुपये।

- अन्य सभी केंद्रों तक रेलवे स्टेशन से किराया 10 रुपये।







अधिक पैसा वसूलने वालों पर होगी कार्रवाई

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा में शामिल होने आए परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के दौरान यदि कोई ई-रिक्शा या ऑटो चालक निर्धारित से अधिक किराया वसूलता है या खानपान के नाम पर अधिक पैसे लेता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


क्यूआर कोड स्कैन कर पहुंचें परीक्षा केंद्र
पुलिस परीक्षा भर्ती के परीक्षार्थियों के लिए केंद्र तक पहुंचने का रास्ता जिला प्रशासन ने साफ किया है। पुलिस की ओर से परीक्षा केंद्र के रास्ते के लिए क्यूआर कोड जारी किए गए हैं। इससे जिले में आठ परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों का आवागमन आसान हो सकेगा। क्यूआर कोड सभी प्रमुख स्थानों पर चस्पा किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के अलग-अलग क्यूआर कोड हैं।

परीक्षा की फोटो-40-राजकीय इंटर कालेज में सीट में पर्ची लगाते कर्मचारी। संवाद

परीक्षा की फोटो-40-राजकीय इंटर कालेज में सीट में पर्ची लगाते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed