फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Connecting road from Khasmau to Gadriyan Dera to be built at a cost of 152 crore.

Fatehpur News: 152 करोड़ से खासमऊ से गड़रियन डेरा तक बनेगा संपर्क मार्ग

Thu, 27 Aug 2026 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Connecting road from Khasmau to Gadriyan Dera to be built at a cost of 152 crore.
फतेहपुर। खासमऊ से गड़रियन डेरा तक संपर्क मार्ग निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 2.25 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 152 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क बनने से आसपास के गांवों की मुख्य मार्ग से कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आवागमन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

खासमऊ से गड़रियन डेरा को जोड़ने वाली सड़क की खराब स्थिति और संपर्क की समस्या को लेकर ग्रामीण कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने मांग उठा चुके हैं। बरसात के दिनों में सबसे अधिक परेशानी होती थी और ग्रामीणों को दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ता था।
विज्ञापन

अब बजट स्वीकृत होने से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है। सड़क बनने के बाद गड़रियन डेरा समेत आसपास के गांवों के लोगों को बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी कामों के लिए आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। मुख्य मार्ग तक पहुंच आसान होने से आवागमन की समस्या भी काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से लंबित थी। कई बार मांग उठाने के बाद अब बजट स्वीकृत हुआ है। निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एके शील ने बताया कि खासमऊ से गड़रियन डेरा तक 2.25 किलोमीटर संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हुआ है। निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed