फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Congress lowered the country's sovereign-Ramapati alliance

कांग्रेस के गठबंधन से घटी देश की साख-रमापति

Mon, 01 Aug 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 01 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Congress lowered the country's sovereign-Ramapati alliance
भाजपा पंडित दीन दयाल प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्षॎ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस के गठबंधन के जितने भी घटक यूपीए के दलों से आए हैं, उन्होंने देश की साख घटाई हैं। त्रिपाठी रविवार को बतौर मुख्य अतिथि भाजपा पंडित दीन दयाल प्रशिक्षण वर्ग के सत्र का शुभारंभ कर रहे थे।
विज्ञापन


कहा कि  कांग्रेस सरकार में टूजी, कामनवेल्थ जैसे घोटालों से देश के विकास की गति रुकी है। देश की जनता ने भाजपा पर विश्वास किया है और इसी दम पर विश्व पटल पर नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। भाजपा का चिंतन है कि गांव उठेगा तो देश उठेगा। 2017 में उत्तर प्रदेश फतह का मिशन है।
विज्ञापन



प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सांस्कृतिक आधार पर मातृभूमि की रक्षा करना, व्यवस्था परिवर्तन करना, कौशल विकास करना है। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले कुछ समय में विश्व क े सर्वश्रेष्ठ नेताओं में होंगे और भारत को विश्व गुरु  का फिर से स्थान प्राप्त होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई ने शिविर में छह विधानसभाओं को कैसे जीता जाए उसकी रणनीति मंडल अध्यक्षों के साथ बनाई। प्रशिक्षण प्रमुख जेबी सिंह ने सभी का आभार जताया। अध्यक्षता रमाकांत त्रिपाठी ने की। इस मौके पर मुखलाल पाल, सुशील तिवारी, अरविंद चौहान, संतोष गुप्ता, रामनरेश अवस्थी, बीरेंद्र त्रिपाठी, कुलदीप भदौरिया, अरुण शुक्ला, हिमांशु त्रिपाठी, उदय मान, कृष्ण कुमार,   रमेश मौर्य, राकेश सिंह, शिव प्रताप सिंह, देवराज सिंह, सुधीर मिश्रा, उमाशंकर त्रिपाठी, मनोज शुक्ला, रणवेंद्र प्रताप सिंह, राधेश्याम मिश्रा, बाबुन सिंह, राजेंद्र पटेल, शैलेंद्र रघुवंशी मौजूद रहे।


जब जिलाध्यक्ष को अपनी बात लेनी पड़ी वापस- फतेहपुर। पंडित दीन दयाल प्रशिक्षण का सत्र चल रहा था। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई संबोधित कर रहे थे। संबोधन के दौरान वह बोल पड़े कि प्रदेश अध्यक्ष जी किसी को टिकट नहीं दिला सकते हैं। इस पर बैठे अन्य भाजपाई आपस मे चर्चा करने लगे कि जिलाध्यक्ष क्या बोल रहे हैं। तभी एक कार्यकर्ता ने टोका तो उन्होंने अपनी बात वापस ले ली।



इसी प्रकार जिला कार्य समिति की बैठक चल रही थी। अंतिम सत्र में संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि मिशन फतह में छह विधानसभा में चार तो जीतेंगे। उनके इस कथन से कार्यकर्ताओं में निराशा झलकी। कार्यकर्ता यह कहते नजर आए कि जहां प्रदेश अध्यक्ष मिशन 265 प्लस का दावा कर रहे हैं वहीं जिलाध्यक्ष ऐसे बोल रहे हैं। दूसरी ओर जिलाध्यक्ष का इस बारे में कहना है कि उनका कहने का मतलब वह नहीं था, जो समझा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed