फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Confusion among teachers applying for inter-district transfer

अंतरजनपदीय दबादले के आवेदक शिक्षकों में असमंजस

Tue, 05 Jan 2021 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Confusion among teachers applying for inter-district transfer
फतेहपुर। अंतर जनपदीय तबादले के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों में असमंजस है। सामूहिक सूची न जारी होने शिक्षक बीएसए कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

अभी तक विभाग से कितने शिक्षक जाएंगे और कितने आएंगे, इसका कोई ब्योरा नहीं है। इतना ही नहीं अभी तक इन्हें रिलीव करने की कोई भी तिथि निर्धारित नहीं है।
जिले से अंतर जनपदीय तबादले के लिए 870 शिक्षकों के आवेदन सही पाए गए थे। बेसिक शिक्षा विभाग ने इनकी काउंसलिंग कराने के बाद सूची सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को भेज दी थी।
तबादला सूची जारी करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित थी, लेकिन अभी तक स्थानांतरित शिक्षकों की सूची जारी नहीं हुई है। जिले में कुछ शिक्षकों के अलग-अलग तबादला आदेश आए हैं।
विज्ञापन

यह शिक्षक रिलीव होने के लिए बीएसए कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक बीएसए कार्यालय में रिलीव करने का कोई आदेश नहीं आया है।
बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जिले से होने वाली प्रक्रिया पूरी करके सूची सचिव को भेजी जा चुकी है। इसके बाद यहां न तो कोई सूची आई है और न ही रिलीव करने के लिए आदेश प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed