{"_id":"670ec27fd234731c7506de44","slug":"complete-the-membership-target-in-two-days-prakash-pal-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-122886-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में सदस्यता का लक्ष्य पूरा करें : प्रकाश पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में सदस्यता का लक्ष्य पूरा करें : प्रकाश पाल
विज्ञापन
हुसैनगंज। हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सदस्यता अभियान की स्थिति कमजोर है। मंगलवार को सदस्यता अभियान की स्थिति सुधारने के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जोश भरा। कहा कि दो दिन में सदस्यता लक्ष्य कार्यकर्ता पूरा करें।
भाजपा का सदस्यता अभियान के अंतिम चरण में हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र में भी सदस्यता की स्थित दयनीय है। विधानसभा क्षेत्र में अब तक मात्र उन्नीस हजार सदस्य बन पाए हैं। इस स्थिति को देखते हुए मंगलवार को हुसैनगंज कस्बे के आकाश इंटर कॉलेज में हुई बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने हुसैनगंज विधानसभा में सदस्यता कम होने पर चिंता जाहिर किया। कहा कि हुसैनगंज विधानसभा को दो दिन का अतिरिक्त समय दिया जाता है। इस समयावधि में सदस्यता लक्ष्य पूरा करें।
कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर दो दिन में 42 हजार सदस्यता का लक्ष्य पूरा करें। बैठक में मौजूद पूर्व विधायक रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने सदस्यता लक्ष्य पूरा करने का आश्वासन दिया। बैठक में जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर, मंडल प्रभारी पंकज त्रिपाठी, मंडल महामंत्री श्रीकांत अवस्थी, पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, पप्पू तिवारी तथा बब्लू मिश्रा आदि मौजूद रहे।