{"_id":"6a08b1348322f69e870b77ee","slug":"complaint-of-snatching-advocates-mobile-and-deleting-the-video-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-154866-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अधिवक्ता का मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट करने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अधिवक्ता का मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट करने की शिकायत
विज्ञापन
फतेहपुर। राज्यमंत्री कृष्णा पासवान के जुलूस के पूर्व बाइक सवारों से मारपीट का शुक्रवार को वीडियो वायरल हुआ था। मामले में अधिवक्ता की ओर से गनर और सफेदपोश के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की गई है।
राधानगर थाने के जयरामनगर निवासी सिद्धार्थ सिंह राठौर अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर तीन बजे भाई प्रद्युम्न के साथ बाइक से कचहरी जा रहा था। पटेलनगर चौराहे पर राज्यमंत्री के जुलूस से पूर्व ई-रिक्शा सवार एक ब्लॉक प्रमुख व उनका सरकारी गनर बाइक के सामने आ गया।
ई-रिक्शा हटाने को कहने पर ब्लाॅक प्रमुख ने अपशब्द बोले। उन्होंने अधिवक्ता होने का परिचय दिया। इस बात पर उसे पीट दिया। भाई वीडियो बनाने लगा। गनर ने भाई को पीटा और मोबाइल छीनकर रख लिया। गनर ने मोबाइल से वीडियो डिलीट कर दिया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि जांच सीओ सिटी की ओर से की जा रही है। सीओ प्रमोद शुक्ला ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।