{"_id":"590a2b0b4f1c1ba874442229","slug":"commotion-for-the-funeral-on-the-disputed-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित जमीन पर अंतिम संस्कार को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित जमीन पर अंतिम संस्कार को लेकर हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Thu, 04 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में विवादित जमीन पर अंतिम संस्कार करने आए लोगों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पर सीओ व राजस्व विभाग की टीम पहुंच गई। सीओ ने विवाद का हल होने तक यहां अंतिम संस्कार करने पर रोक लगा दी है। इसके बाद लोग शव लेकर लौट गए।
विज्ञापन
चौडगरा निवासी कल्लू राइन की बीमारी से मौत हो गई थी। इस पर उसके बेटे फुलवारी और छोटू रिश्तेदारों के साथ क्षेत्र की ही एक विवादित जमीन पर अंतिम संस्कार करने पहुंचे। इस पर ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इसके बाद काफी देर तक विवाद हुआ। सूचना पर सीओ बिंदकी आरके वर्मा, नायब तहसीलदार संतलाल, कल्यानपुर इंस्पेक्टर राजकुमार पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों को सुना। सीओ ने बताया कि खतौनी में कब्रिस्तान और शवदाह दोनों दर्ज हैं। ऐसे में विवाद की स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच कराई जाएगी। जब तक विवाद हल नहीं होता यहां अंतिम संस्कार नहीं होगा। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए। वहीं, मृतक के परिजनों ने कहा कि अब अंतिम संस्कार गुरुवार को करेंगे।
विज्ञापन