आज से नहीं मिलेंगी कॉम्बिनेशन मेडिसिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर आपको खांसी आ रही है। इस मर्ज को भगाने के लिए अभी तक मैनकाइंड कंपनी के कोडी-स्टार सिरप से काम चलाते रहे हैं तो अब इसे भूल जाइए। यही नहीं यदि लंबे समय से शुगर नियंत्रित करने को ग्लिमीस्टार-पीएम 2 दवा का इस्तेमाल करते रहे हैं या फिर एंटी बॉयोटिक दवा के तौर पर जेन-फ्लास्क-ओ जेड का सिरप अथवा टेबलेट लेते हैं तो सजग हो जाएं। तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर अपनी दवा बदलवा लें। अब यह दवाएं मेडिसिन स्टोर पर नहीं मिलेंगी। सरकार ने कॉम्बिनेशन वाली दवाओं को बाजार से हटाने का फरमान जारी कर दिया है। शनिवार से इस पर पूरी तरह रोक लगाने का आदेश है।
सरकार ने 10 मार्च 2016 को इस बाबत आदेश जारी किया था। ड्रग्स एंड कास्मेटिक एक्ट 1940 के तहत कॉम्बिनेशन दवाओं पर रोक लगी है।कॉम्बिनेशन की श्रेणी में 344 फार्मूले की दवाएं बाजार में उपलब्ध हैं। जिनकी संख्या नेट में छह हजार से ज्यादा दिखाई जा रही है।
ऐसा मानकर चला जा रहा है कि दवा बनाने वाली कंपनियां कॉम्बिनेशन फार्मूले का दुरुपयोग कर रही हैं। उदाहरण के तौर पर शुगर की ग्लिमीस्टार-पीएम 2 की बात करें तो इस दवा में ग्लेमीप्राइड, पायोग्लीटाजॉन व मेटफार्मिन का कॉम्बिनेशन है। सरकार की इस पहल के बाद अब यह तीनों फार्मूले एक साथ दवा में इस्तेमाल होने बंद हो जाएंगे।
यही हाल कोडी-स्टार सिरप का है। इसमें भी कोडीन फास्फेट व क्लोर फेनीरियम का फार्मूला है। ऐसा ही टीबी का मर्ज भगाने मेें इस्तेमाल होने वाली ल्यूपिन आरसीनेक्स दवा का है। इसमें रिफाम्पिन व आइसोनिया जाइड का मिश्रण है। एंटी बायोटिक दवा जेन फ्लॉक्स-ओजेड में ओफ्लाक्सासीन व ओरंडाजॉल का फार्मूला प्रयोग किया जाता रहा है।
जिले में मेडिसिन के 285 होलसेल डीलर हैं। सरकार के 10 मार्च को फरमान जारी होने के बाद से कॉम्बिनेशन वाली दवाओं की बिलिंग का काम बंद हो चुका है। कंपनियां इन दवाओं को वापस ले रहीं हैं। कॉम्बिनेशन की दवाएं बंद होने की भनक लगते ही गांव देहात में मेडिकल स्टोर चलाने वाले दवा व्यवसायियों ने जरूर स्टॉक कर लिया है।
डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि अगर आपको खांसी आ रही है। इस मर्ज को भगाने के लिए अभी तक मैनकाइंड कंपनी के कोडी-स्टार सिरप से काम चलाते रहे हैं तो अब इसे भूल जाइए। यही नहीं यदि लंबे समय से शुगर नियंत्रित करने को ग्लिमीस्टार-पीएम 2 दवा का इस्तेमाल करते रहे हैं या फिर एंटी बॉयोटिक दवा के तौर पर जेन-फ्लास्क-ओ जेड का सिरप अथवा टेबलेट लेते हैं तो सजग हो जाएं।