Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cold will increase due to light clouds and winds

Fatehpur News: हल्के बादल और हवाओं से बढ़ेगी ठंड

Thu, 08 Feb 2024 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 08 Feb 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Cold will increase due to light clouds and winds
फतेहपुर। पहाड़ों पर बर्फबारी और जिले में ओले के साथ बारिश होने के बाद मौसम में बदलाव आया है। सुबह और शाम ठंडक बढ़ गई है। हवाओं का रुख भी तेज है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक ठंडक बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान गिरकर 6 से 8 डिग्री पहुंच सकता है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह और शाम शीतलहर के साथ ठंड बढ़ी है। हल्के बादल के बीच दोपहर में धूप निकलने के बाद भी ठंड का असर कम नहीं हो रहा है। अगले सात दिनों तक ठंड का असर रहने का अनुमान है। शीतलहर के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इससे ज्यादा ठंड बढ़ने का अनुमान है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डा. वसीम खान ने बताया कि पहाड़ों की बर्फबारी और बारिश का असर यहां ठंड के रूप में दिख रहा है। अगले दिनों हल्के बादल छाए रहेंगे और दोपहर में धूप भी खिलेगी। इसके बावजूद ठंड बढ़ेगी। इसका असर एक सप्ताह बाद भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed