फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cold becomes deadly, farmer's chance

Fatehpur News: ठंड हुई जानलेवा, किसान की मौक

Tue, 02 Jan 2024 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 02 Jan 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Cold becomes deadly, farmer's chance
फोटो-6-पटेलनगर चौराहे में ठंड से बचाव के लिए गोद में बच्चे को तौलिया ओढ़ाकर ले जाता युवक। संवाद
विज्ञापन

- आज से दो दिन मौसम खराब रहने की संभावना, बारिश के आसार
- पड़ सकता है पाला, शीलहर का बढ़ेगा कहर, बरतें सावधानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। मौसम का मिजाज दिन प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है। सोमवार को कड़ाके की ठंड में किसान की मौत हो गई। दो बजे के बाद हल्की धूप निकली, लेकिन कुछ मिनटों में ही बादलों में छिप गई। लोग घर से बेहद जरूरी होने पर ही बाहर निकले। सामान्य जनजीवन पर भी ठंड का असर देखा गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हवाओं के चलने से शीत लहर और ठिठुरन बढ़ गईं है। इससे खासतौर पर बुजुर्ग, बच्चों और दमा के मरीजों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 2 से 3 जनवरी के बीच बारिश हो सकती है। ऐसे में बादल और कोहरा छटेगा, लेकिन ठंड बढ़ेगी। इसके अगले दिनों में कोहरा दोबारा पड़ सकता है।
विज्ञापन

वहीं, बारिश न होने पर भी शीतलहर बढ़ने से पाला गिरने की आशंका है। इससे ठंड के साथ फसलों पर विपरीत असर पड़ेगा। वहीं ठंड को देखते हुए नगर पालिका ने शहर के ज्यादातर सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए हैं। इसके अलावा लोग अपनी दुकानों और घरों के सामने भी अलाव जलाकर बैठे नजर आए। मौसम विशेषज्ञ डॉ. वशीम खान ने बताया कि तापमान अगले दिनों में ओर गिर सकता है, क्योंकि मंगलवार से दो दिन तक बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड से इन फसलों को होगा नुकसान
मौसम और अधिक बिड़ने से सरसों का फूल खराब होगा। सब्जियों की फसल पीली होने की आशंका है। आलू की फसल पर विशेष प्रभाव पड़ सकता है।
.............
फोटो-4-हरिशंकर की फाइल फोटो। संवाद
किसान की मौत से परिजन बेहाल
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी हरिशंकर (42) रविवार की शाम खाना खाने के बाद घर के बाहर छप्पर से नीचे बंधे मवेशियों की देखरेख के लिए लेटा था। सुबह हरिशंकर की हालत बिगड़ी थी। परिजनों ने 108 पर फोन किया, लेकिन एंबुलेंस पहुंचने के पहले किसान की मौत हो चुकी थी। किसान की पत्नी राजदुलारी, बेटा अनिल कुमार (21), बेटी मोनिका विवाहित, बेटा अंकित (16), बेटी अंकिता (14) और सबसे छोटा बेटा अरुण का रो-रोकर हाल बेहाल है। ग्राम प्रधान प्रमोद सिंह ने बताया कि किसान की ठंड लगने से मौत हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed