फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Co-operative society is being used for the purpose of cattle tying and keeping

मवेशी बांधने व कंडे रखने की जगह बनी है सहकारी समिति

Fri, 01 Jan 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Co-operative society is being used for the purpose of cattle tying and keeping
साधन सहकारी समिति खखरेरू में रखे जा रहे कंडे - फोटो : FATEHPUR
खखरेरू। बीस साल पहले किसानों को खाद-बीज और उनकी फसलों का दाम देने वाली साधन सहकारी समिति वर्तमान में वीरान हो चुकी है। समिति की इमारत का प्रयोग ग्रामीण मवेशी बांधने और गोबर से बने कंडे रखने के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीस साल पहले साधन सहकारी समिति में वित्तीय मामलों की गड़बड़ी के चलते इसे दिवालिया घोषित करके बंद कर दिया गया था। इस घोटाले के जिम्मेदारों लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

इसके बाद से यह समिति बंद है। ऐसे में किसानों को खाद-बीज आदि के लिए निजी दुकानों व दूर-दराज की समितियों तक जाना पड़ता है। यहां के लोगों का कहना है कि खाद और बीज न सही लेकिन इमारत का प्रयोग क्रय केंद्र के रूप में किया जा सकता है। इससे स्थानीय किसानों को फसल बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खखरेरू के आनंद दत्त मिश्रा कहते हैं कि समिति बंद होने से किसानों का नुकसान हुआ है। जो खाद और बीज उन्हें यहां से मिलता था। अब उसके लिए भटकना पड़ता है। प्रशासन इस इमारत का प्रयोग गेहूं और धान क्रय केंद्र के रूप में भी करा सकती है। किसानों को कुछ राहत जरूर मिलेगी।
भदौहा के चंद्रभान त्रिपाठी कहते हैं कि देखरेख के अभाव में समिति का भवन खंडहर हो गया है। यहां मवेशी बांधे जा रहे है। कमरों में कंडे भर दिए गए हैं। इस इमारत का प्रयोग किसानों के हित में किया जाए, इससे बेहतर विकल्प नहीं हो सकता है। क्रय केंद बन जाने से किसानों के लाभ होगा।
दरियामऊ के विकास चंद्र दीक्षित बताते हैं कि यहां पहले बीज के अलावा सरकारी रेट पर यूरिया, पोटास, डीएपी आदि मिलती थी लेकिन पिछले दो दशक से सब बंद है। जिला प्रशासन सहकारी समिति को फिर से शुरू कराता है तो यहां के किसानों को जरूर लाभ होगा।

घोटाले की वजह से समिति बंद पड़ी है। इसे शुरू कराने के लिए शासन स्तर पर विभाग पैरवी कर रहा है। सरकारी इमारत का अगर कोई निजी तौर पर प्रयोग कर रहा है तो उसके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी। - रामनयन सिंह, एआर कॉपरेटिव

आनंद दत्त मिश्रा - साधन सहकारी समिति खखरेरू

आनंद दत्त मिश्रा - साधन सहकारी समिति खखरेरू- फोटो : FATEHPUR

चंद्रकांत त्रिपाठी - साधन सहकारी समिति खखरेरू

चंद्रकांत त्रिपाठी - साधन सहकारी समिति खखरेरू- फोटो : FATEHPUR

विकास चंद्र दीक्षित - साधन सहकारी समिति खखरेरू

विकास चंद्र दीक्षित - साधन सहकारी समिति खखरेरू- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed