फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   CMS staff beat cash van

सीएमएस कैश वैन के कर्मचारियों की धुनाई

Mon, 13 Jun 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Mon, 13 Jun 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
CMS staff beat cash van
पिटे कर्मियों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
कचहरी के पास विद्यार्थी चौराहा पर लगे आईसीआईसीआई बैंक की एटीएम मशीन ठीक करने पहुंचे कर्मचारियों की रविवार दोपहर पिटाई की गई। मारपीट के बाद बाइक सवार आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।  
विज्ञापन



सीएमएस सिक्योरिटी कंपनी के कस्टोडियन कर्मचारी गुलाब सिंह निवासी मोहनपुर, थरियांव, वैन चालक भूपेंद्र बाजपेयी निवासी मऊपारा थाना हथगाम कैश वैन के साथ आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम मशीन ठीक  करने पहुंचे थे। एटीएम ठीक करने के बाद सड़क किनारे खड़े होकर गुलाब अपने अधिकारी धर्मेंद्र से बातचीत करने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक नंबर यूपी 71 आर 7475 से युवक पहुंचे। वह गुलाब से एटीएम के बारे में पूछने लगे।  गुलाब ने उन्हें एटीएम में जाकर देख लेने का जवाब दिया। इससे बाइक सवार झल्ला उठे और गुलाब की पिटाई करने लगे। चालक भूपेंद्र बीचबचाव के लिए पहुंचा। चालक की भी पिटाई कर दी। आसपास के लोग इकट्ठा होने पर आरोपी बाइक सवार फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोतवाल आरके पांडेय, चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। गुलाब ने बताया कि मारपीट के दौरान वैन में ताकझाक आरोपी कर रहे थे, लेकिन उस समय वैन में कैश नहीं था, उसने आशंका जताई है कि कैश होता तो शायद लूटपाट भी की जा सकती थी। कोतवाल ने बताया कि बाइक नंबर पर आरोपियों को ट्रैस कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed